IND VS SA भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला ओडियायी मैच

चित्र
IND VS SA  भारत ने साउथ अफ्रीका को 8विकेट से  हरा दिया। भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच हाइलाइट भारत vs साउथ अफ्रीका Cricket match IND VS SA #SPORT  भारत ने साउथ अफ्रीका से 8 विकेट से जीता ।  भारत vs साउथ अफ्रीका के बीच 3ओडियायी मैचों की श्रृंखला में भारत ने साउथ अफ्रीका को अपने पहले मैच में 8 विकेट से हराया । जो की यह एक बहुत बड़ी जीत थी।इस जीत के चलते अब भारत इस 3 मैचों की श्रृंखला में एक शून्य से आगे है। टास  साउथ अफ्रीका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। साउथ अफ्रीका पहली पारी 116/10 (27.3) ओवर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ मात्र 27.3 वोवर में 116 रन ही बना पाई  टोनी डे जोर्जी 28(22) Markaram 12(21) Phehlukwayo 33(49) अर्शदीप 5/37(10 ) आवेश 4/28(8) कुलदीप 1/3(2.3) भारत दूसरी पारी 117/2(16.4) वोवर साईं सुदर्शन 55(43) श्रेयस अय्यियर 52(45) भारत ने इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए इस लक्ष्य को आसानी से मात्र दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।

CSK 5वी बार खिताब अपने नाम कर लिया

 महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK अब रोहित की MI के बराबर 5 दफा IPL जीत चुकी है। क्वालीफायर वन में गुजरात टाइटंस को पीटने के बाद फाइनल में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने GT को 5 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में थाला ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। माही को मालूम था कि दूसरी पारी में बारिश आएगी। ऐसी में टारगेट पर DLS का असर पड़ेगा और बल्लेबाजों को लक्ष्य के हिसाब से गियर बदलने में आसानी होगी। माही की रणनीति को शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने फ्लॉप करने की पूरी कोशिश की। दोनों जितना हो सके, उतने रन बटोर लेना चाहते थे। गुजरात पावरप्ले में बगैर नुकसान 62 रन बना चुका था। तुषार देशपांडे के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शॉर्ट स्क्वायर लेग पर तैनात दीपक चाहर से गिल का कैच छूटा और सबको लगा कि अब मैच छूटा। 


रवींद्र जडेजा के सातवें ओवर की अंतिम लेंथ बॉल पर शुभमन को स्टंप कर माही ने GT को 67 पर पहला झटका दिया। गिल 20 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर लौट गए। यह मैच का बड़ा लम्हा था क्योंकि अगर गिल लंबा खेल जाते तो गुजरात बहुत बड़ा स्कोर बना सकती थी। ऋद्धिमान साहा ने 39 गेंद पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली। वह दीपक चाहर के 14वें ओवर की अंतिम लेग कटर को एक्रॉस द लाइन मारने के प्रयास में थाला को टॉप एज दे बैठे। साईं सुदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के लिए आउट ऑफ द सिलेबस आ गए। सुदर्शन ने 204 की स्ट्राइक रेट के साथ 47 गेंद पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 96 रन ठोक दिए। पथिराना के 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर LBW होने से पहले सुदर्शन अपना काम कर चुके थे। साईं सुदर्शन ने कहीं ना कहीं शुभमन गिल की कमी पूरी कर दी। गुजरात ने IPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 214/4 बना दिया था। 


जवाब में CSK का स्कोर 3 गेंद पर 4 रन था, तभी बारिश आ गई। खेल दोबारा शुरू हुआ, तब DLS के तहत चेन्नई को जीतने के लिए 15 ओवर में 171 रन बनाने थे। CSK को 4 ओवरों का पावरप्ले मिला और उसमें बगैर नुकसान 52 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए गए। डेवॉन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ आसानी से चेन्नई को जीत की तरफ लिए जा रहे थे। जीत के लिए 66 गेंद पर 119 रन चाहिए थे। तभी 7वें ओवर में अफगानी स्पिनर नूर अहमद ने डबल धमाका कर दिया। तीसरी तेज फुल लेंथ गेंद पर ऋतुराज का टॉप एज बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े राशिद खान के हाथ चला गया। ऋतुराज 16 गेंद में 26 रन बनाकर चलते बने। अंतिम गेंद पर बैकफुट पंच करते हुए कॉन्वे सीधा लॉन्गऑफ पर तैनात मोहित शर्मा के हाथों लपके गए। डेवॉन कॉन्वे ने 25 गेंद पर 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रनों की पारी खेली। स्कोर 78 पर 2 आउट। 


अजिंक्य रहाणे बीच मैदान अच्छे लग रहे थे क्योंकि शिवम दुबे के बल्ले से गेंद कनेक्ट ही नहीं हो पा रही थी। दूबे 12 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे थे। रहाणे 12 गेंद पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बना चुके थे। रहाणे मोहित शर्मा के 11वें ओवर की अंतिम धीमी लेंथ बॉल को कवर्स फील्डर के हाथ खेल बैठे। स्कोर 117 पर 3 आउट। जीतने के लिए अब भी 24 गेंद पर 54 रनों की दरकार थी। राशिद खान के 12वें ओवर की अंतिम 2 गेंदों पर 2 छक्के उड़ा कर शिवम दुबे फॉर्म में वापस लौटे। अंबाती रायडू ने मोहित शर्मा के 13वें ओवर की पहली 3 गेंदों पर 16 रन कूट दिए। छक्का, चौका और फिर छक्का। CSK मैच में लौट आई थी लेकिन चौथी धीमी गेंद पर रायडू कॉट एंड बोल्ड हो गए। अंबाती रायडू ने अपने आखिरी आईपीएल मुकाबले में 8 गेंद पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 19 रन बनाए। अगली फुल लेंथ गेंद को सीधा एक्स्ट्रा कवर पर खड़े डेविड मिलर के हाथ खेलकर धोनी बगैर खाता खोले लौट गए। यहां से जीत के लिए 13 गेंद में 22 रनों की दरकार थी। 


मोहम्मद शमी के 14वें ओवर में 8 रन बने। CSK को फाइनल जीतने के लिए अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे। मोहित शर्मा की पहली गेंद परफेक्ट यॉर्कर निकली और शिवम उस पर कोई रन नहीं ले सके। दूसरी यॉर्कर को लॉन्गऑफ की दिशा में खेलकर दुबे ने 1 रन हासिल किया। तीसरी यॉर्कर पर रवींद्र जडेजा ने लॉन्गऑन की दिशा में सिंगल लिया। चौथी लोअर फुलटॉस पर लॉन्गऑफ की दिशा में सिंगल लेकर दूबे निराशा में बल्ला हवा में भांजते नजर आए। ऐसे में सर रवींद्र जडेजा ने पांचवीं यॉर्कर गेंद पर डीप इन द क्रीज खड़े होकर लॉन्गऑफ के ऊपर से गगनचुंबी छक्का उड़ा दिया। अंतिम गेंद पर 4 रन बचे हुए थे। करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की सांसें अटकी हुई थीं। मोहित शर्मा ने दबाव में पैड्स पर लोअर फुलटॉस डाल दी। सर जडेजा ने इसे आसानी के साथ फाइन लेग बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए भेज दिया और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम पांचवीं दफा IPL का खिताब किया। शिवम दुबे 21 गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 32 रन और सर जडेजा 6 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। और csk को जीता दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महात्मा गांधी के बारे मे कुछ जानकारी

Austreliyan aur Pakistan ke bich fist test match